राजगढ़ – ग्राम अमोदिया में संत रविदास जयंती का 2 दिवसीय कार्यक्रम होगा आयोजित, जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी होंगे शामिल

राजगढ़। संत शिरोमणी रविदास महाराज की 649वी जयंती पर रविदास समाज द्वारा 2 दिवसीय कार्यक्रम ग्राम अमोदिया मे संत रविदास एवं राम मंदिर में संपन्न होंगे। समाज के वरिष्ठ लक्ष्मण डामेचा ने बताया कि 31 जनवरी को प.पू. अंतराष्ट्रीय स्वामी सच्चिदानंद परमहंस सदगुरू महाराज के मुखारविंद प्रवचन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होंगे, दोपहर 3.30 बजे भोजन प्रसादी एवं शाम बजे से संगीतमल सुन्दरकाण्ड एवं भजनो की प्रस्तुती होगी।

वही 1 फरवरी को संत रविदास जयंती पर सुबह 9 बजे गुरू प्रतिमा का पुजन अर्चन होगा, सुबह 10.30 बजे से प.पू. संत रामप्रकाशदास महाराज के मुखारविंद से प्रवचन होंगे और सुबह 11.30 बजे से ग्राम अमोदिया मे शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शाम 4 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।

संत रविदास जयंती के आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल होगे तो वही विशेष अतिथि के रूप में एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार, सीएमओ ज्योति सुनारिया पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, ग्राम पंचायत अमोदिया सरपंच कंवरलाल वसुनिया, उपसरपंच जितेन्द्र लछेठा उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगो से शामिल होने की अपील की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!