दसाई। मध्यप्रदेश की विधानसभा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दसाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री विजयवर्गीय के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस दसई के अध्यक्ष रवि वालाशिवा ने कहा कि सदन में मंत्री विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। यह कतई बर्दाश्त नही है। नेता प्रतिपक्ष ने जनता के हित में मुद्दा उठाया था लेकिन भाजपा को यह रास नही आया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बालमकुं पाटीदा, बद्रीलाल पाटीदार, पवन भूत, डॉ. अमृत पाटीदार, मदन पलवा, राजेश खाड़ी, ईश्वर पाटीदार, गोपाल हामड, रवि पाटीदार, मनोज धन्ना, राजेश मारू, मांगीलाल मारू, वृंदावन पाटीदार, अनुराग मांडलिक सुनील जैन, गोलू मारू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















