रिंगनोद – लिमड़ीपाड़ा में पल में राख हुई किसान की मेहनत, 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जली, खेत देखकर किसान की पत्नी हुई बेहोश

रिंगनोद। रिंगनोद पुलिस चौकी क्षेत्र के मजरा लिंमड़ीपाड़ा में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह फसल किसान सुरेश भाभर, शांतिलाल भाभर और दादूलाल भाभर की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। फसल जलती देख किसान शांतिलाल भाभर की पत्नी कमलाबाई सदमे से बेहोश हो गई। पीड़ित किसानों ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया है। रिंगनोद पुलिस चौकी प्रभारी जीएस भयडीया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!