राजगढ़ – विधायक को गंदे पानी की शिकायत करना लोगों को पड़ा भारी, नगर परिषद ने अवैध बताकर काट दिए नल कनेक्शन

संजय कॉलोनी में नगर परिषद ने की बदले की भावना से कार्रवाई, क्या जनप्रतिनिधि से शिकायत भी नही कर सकती जनता ?

राजगढ़। नगर की संजय कॉलोनी में सोमवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के भ्रमण के दौरान लोगो ने नलों में आ रहे गंदे पानी की शिकायत की थी। जिस पर विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। बदले की भावना लिए नगर परिषद ने मंगलवार को लोगों के नल कनेक्शन यह कहते हुए काट दिए कि आपके नल कनेक्शन अवैध है। रुपये जमा करवाएं और नल चालू करवाए। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर की जनता जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी नही कर सकती? क्या शिकायत करने पर बदले की कार्रवाई की जाएगी ? इससे तो अच्छा यह होता कि नगर परिषद लोगो की शिकायतों का समाधान करते हुए उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाती।

8 से 10 घरों के नल कनेक्शन काटे –
बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्ष पहले शासन द्वारा लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए शासकीय नल कनेक्शन दिए थे। जब रहवासियों ने विधायक से गंदे पानी की शिकायत की तो नगर परिषद अधिकारियो को यह रास नही आया और उन्होंने लोगो के घरों के नल कनेक्शन काट दिए। संजय कॉलोनी की गीताबाई जायसवाल, गोविंद सोलंकी, मनु बाई, ने बताया कि मंगलवार को नगर परिषद के कर्मचारी आए और कहा कि आप लोगो के कनेक्शन अवैध हैं, ऐसा कहकर नल कनेक्शन काट दिए। ना तो कोई नोटिस दिया ओर ना ही हमे पहले बताया।

दिव्यांग के घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी –
नगर परिषद की बदले की भावना का आलम यह रहा कि मंगलवार को परिषद के कर्मचारियों ने दिव्यांग कालू के घर का नल कनेक्शन तो काटा ही उसके साथ ही उनके घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी। दिव्यांग कालू ने बताया कि वे और उनकी पत्नी दोनों ही अपाहिज है। घर के अंदर जाने की सीढ़िया नगर परिषद के कर्मचारियों ने बिना किसी नोटिस के तोड़ दी। अब बिना सीढ़ियों के घर के अंदर जाने में परेशानी आएगी।

पार्षद प्रतिनिधि बोले – शासन ने दिए थे सरकारी नल कनेक्शन –
वार्ड 4 के पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगार ने बताया कि सोमवार को नगर परिषद में हुई समीक्षा बैठक में मैने वार्ड में आ रहे गंदे पानी की शिकायत की थी। जिसके बाद विधायक प्रताप ग्रेवाल यहां भ्रमण करने आए थे तथा नलों में आ रहे गंदे पानी को देखकर सीएमओ को सुधार के निर्देश दिए थे। लेकिन मंगलवार को सीएमओ ने लोगो के नल कनेक्शन अवैध बताकर कटवा दिए। जबकी यह सभी सरकारी नल कनेक्शन है जो शासन ने 15 साल पहले लोगो को दिए थे। वही इस मामले में जब नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनारिया से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!