राजगढ़ – दुकान का पता पूछने पर युवक को बच्चा चोर समझा, दलपुरा में अफवाह के बाद भीड़ ने पकड़ा, पुलिस ने छुड़ाया

थाना प्रभारी की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें

राजगढ़। क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों ने दहशत का माहौल बना दिया है। इसी बीच राजगढ़ में दलपुरा से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां गलतफहमी के चलते एक बेगुनाह युवक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पकड़ लिया और काफी देर तक पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार मिथिलेश कुमार पिता महावीर माझी (उम्र करीब 23 वर्ष) निवासी ग्राम माझागढ़, जिला गोपालगंज (बिहार) ने दलपुरा में एक 11 वर्षीय बालक से केवल चिकन-मटन की दुकान के बारे में पूछ लिया था। इसी बात को लेकर लोगों को शक हो गया और अफवाह फैलते ही भीड़ ने युवक को रोककर वहीं बैठा लिया।

सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए बच्चे को बुलाकर पूरे मामले की तस्दीक करवाई। जांच में साफ हुआ कि युवक पूरी तरह निर्दोष है और किसी भी तरह की बच्चा चोरी की घटना से उसका कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने बताया कि मिथिलेश और उसके परिजन हतोद स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं और दलपुरा क्षेत्र में काम से आए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है और मामला केवल गलतफहमी का था।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी बेगुनाह को परेशानी न उठानी पड़े। अफवाह फैलाने और बेवजह लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!