सरदारपुर – कंजरोटा व जौलाना में स्वास्थ्य केंद्र पर जारी HPV टीकाकरण अभियान का SDM ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सरदारपुर। अंचल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों का टीकाकरण अभियान जारी हैं। अभियान में प्रगति लाने हेतु बुधवार को एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा के साथ ग्राम कंजरोटा व जोलाना में स्वास्थ्य केंद्र पर जारी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अग्रवाल ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु लगने वाले HPV टीकाकरण को लेकर जनता में होने वाली भ्रांतियां को दूर करें। यह टीका सर्वाइकल कैंसर के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें। एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद किशोरियों से भी चर्चा की।

सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा ने बताया कि वर्तमान में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद, राजगढ़ सरदारपुर, अमझेरा, दसई, बरमंडल बांदेड़ी एवं राजोद में यह टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाता हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!