सरदारपुर – माही नदी पर घाट निर्माण का विधायक ग्रेवाल ने किया भूमि पूजन, 20 लाख की लागत से होगा निर्माण

सरदारपुर। भोपावर मार्ग स्थित माही नदी पर सोमवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा 20 लाख की लागत से नवीन घाट निर्माण कार्य एवं पुरानी पुलिया का मरम्मत कार्य का भूमिपुजन किया गया। माही नदी भोपावर मार्ग पर पूर्व मे निर्मीत घाट एवं पुलिया क्षतिग्रस्त होने से नवीन घाट निर्माण एवं पुलिया मरम्मत कार्य की मांग की जा रही थी।

नवीन घाट निर्माण एवं पुलिया मरम्मत कार्य की विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से स्वीकृती मिलने पर विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान एवं पार्षदगणो द्वारा किया गया।

इस दौरान सीएमओ यशवंत शुक्ला, उपयंत्री कविता जमरे, पार्षद संजय जायसवाल, दिनेश यादव, नीरज कटारे, भावना भैरवे, पार्षद प्रतिनिधी भगवती यादव, नरेन्द्र पारगी, राजेन्द्र ग्रेवाल, राकेश शर्मा, आकाश भारद्वाज, अरूण गोखले सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!