दसई – महिलाओं ने चौकी प्रभारी को दिया आवेदन, शराब दुकान को गांव से बहार करने व दुकान के बहार शराब पीने पर रोक लगाने की मांग

दसई। वार्ड क्रमांक 12 संजय कॉलोनी की महिलाओं द्वारा पुलिस चौकी दसई पर चौकी प्रभारी दसई ओमप्रकाश बडोनिया को आवेदन देकर शराब दुकान के बहार शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने व दुकान गांव से बहार करने की मांग की गई।

आवेदन में बताया कि ग्राम दसई की संजय कॉलोनी में स्थित शासकीय चिकित्सालय के पास शराब की दुकान के बहार एवं आसपास गलियों में शराबियों द्वारा शराब पी जाती है तथा मोहल्ले वालों से आए दिन झगड़े किए जाते है। जिससे महिलाओं का शाम को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

आवेदन में मांग की गई कि शराब दुकान को ग्रामीण क्षेत्र से बहार किया जाकर दुकान के बहार शराब पीने पर प्रतिबंध किया जाए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!