दसाई – सरदार पटेल सब्जी मंडी का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के किसानों व व्यापारियों को मिलेगा लाभ

दसाई। अब किसानो को सब्जी बेचने के लिये इधर-उधर नही जाना पडेगा। साथ ही सब्जी मंडी प्रारम्भ होने से हर किसी को फायदा मिलेगा। वही लोगो को सब्जी भी समय पर मिल सकेगी। दसाई क्षेत्र का बडा गांव होने से आसपास के लोगो का आना जाना भी रहता ऐसे में सब्जी मण्डी का चालु होना खुशी की बात है। उक्त बात रविवार को मण्डी सचिव एस पंवार ने सरदार पटेल मंडी बाजार सब्जी मंडी के शुभारंभ में कहें। प्रातः 11 बजे पं. बाबुलाल शर्मा ने पूजन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।

मंडी के शुभारंभ में पालक हरा धनिया, तरबूज सहित अनेक सब्जी मण्डी के प्रांगण में आई। 14 व्यापारियो ने पर संब्जी मंडीमें प्रथम दिवस खरीदी में भाग लिया। प्रथम बोली किसान राजु वालाऊकार वाले के तरबूज व्यापारी श्री ट्रेडर्स सुरेश पाटीदार ने खरीदा।

जैसे ही लोगो को पता चला दसाई की मंडी में सरदार पटेल सब्जी मण्डी का ष्षुभारम्भ हो रहा है मंडी प्रांगण में किसान सहित आसपास के लोगो की भीड जमा हो गई। वही हर किसी में सब्जी मंडी के शुभारम्भ से उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर कार्यालय अधिकक्ष हरिशंकर जोशी, उपंमंडी प्रभारी भीमसिह राठौर, नरेन्द्र पाटीदार ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैयाल परमार के अलावा, ब्रदीलाल डूूगाजीवाला, मुकेश केवलजी, गोविन्द कानाभोपा, बद्रीलाल, पाटीदार, महेश बोलावाला, सुरेश पाटीदार, बन्टी भीमाजीवाला, गोपाल पाटीदार, राजेश भूत, दशराथ उकारजीवाला, गोकुल पाटीदार, राधेश्याम घाटीवाला, कमलेश पाटीदार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने दी 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात : धार और झाबुआ के 260 गांवों मिलेगा सिंचाई का पानी, 188 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों की समृद्धि सरकार का ध्येय है

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!