सरदारपुर – बजट 2026 में बीडपाडा से चौकीरूण्डा डामरीकरण सडक की मिली स्वीकृती, विधायक ग्रेवाल के प्रयास से मोहनखेडा बायपास की भी मिली सौगात

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से मध्यप्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट मे ग्राम बीडपाडा से चौकीरूण्डा एवं मोहनखेडा जैन तीर्थ बायपास डामरीकरण सडक की स्वीकृती मिली है। मोहनखेडा जैन तीर्थ पर गुरू सप्तमी एवं वर्षभर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यो से आने वाले श्रृध्दालुओ के आवागमन के लिए एकमात्र रोड होने से बायपास मार्ग की स्वीकृती के लिए ट्रस्ट मंडल एवं श्रद्धालुओ द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल से मांग की जा रही थी जिसकी बजट मे 2.20 किलामीटर बायपास मार्ग की 7 करोड की लागत से स्वीकृती मिली है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और नेशनल हाईवे से 2.20 किलोमीटर मे ही मोहनखेडा मंदिर तक श्रृध्दालु पहुच जाएंगे।

वही बीडपाडा से चौकीरूण्डा कच्चा मार्ग होने से ग्रामीणो को आवागमन मे होने वाली परेशानियो को दूर करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा निरंतर इस मार्ग की स्वीकृती की मांग की जा रही थी जिसकी बजट मे 2 किलोमीटर मार्ग की 2.5 करोड की लागत से स्वीकृती मिली है दोनो मार्ग की स्वीकृती पर मोहनखेडा ट्रस्ट मंडल, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणो मे हर्ष व्याप्त है।

मोहनखेडा जैन तीर्थ बायपास की स्वीकृती पर मोहनखेडा ट्रस्ट मंडल एवं बीडपाडा से चौकीरूण्डा मार्ग की स्वीकृती पर ग्रामीणो ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!