राजगढ़। 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महाराव बख्तावरसिंह जी के बलिदान दिवस के अवसर पर क्षेत्रभर से राजपूत समाज एवं हिंदू संगठन के लोगों ने अमझेरा स्थित महल परिसर में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर अमझेरा राजवंश के डॉ. बलबहादुरसिंह छड़ावद भी अपने साथियों महल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बख्तावरसिंह जी अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डॉ. बलबहादुरसिंह ने कहा कि बख्तावरसिंह जी 1857 क्रांति के महानायक थे।
उन्होंने उपलब्ध संसाधन एवं लोगों को साथ लेकर अंग्रेजों के छक्के जुडाए थे। भोपावर में अंग्रेजी छावनी को धराशायी कर अंग्रेजों को भागने पर भी मजबूर किया। माल्यार्पण के दौरान भगवान खंडेलवाल, रवि पाठक, शुभम दीक्षित, इंद्रजीतसिंह जौलाना, राजेंद्रसिंह सलवा, निलांबर शर्मा आदि उपस्थित थे।