राजगढ़ – जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

राजगढ़। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती राजगढ़ पहुंचे तथा भाजपा नेताओं व अधिकारियों के साथ तैयारियों को जायजा लिया।


आयोजन के तहत राजगढ़ में नया बस स्टैंड पर मुख्य आयोजन होगा। इसको लेकर जिलाध्यक्ष नीलेश भारती अधिकारियों के साथ राजगढ़ के नया स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजन की जानकारी लेकर मौके पर मौजूद एसडीओपी विश्वदीपसिंह पँवार, राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार, जनपद सीईओ जोशुआ पीटर तथा राजगढ़ सीएमओ ज्योति सुनारिया से चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा नेता राकेश पटेल, धर्मेंद्र मंडलोई, गोपाल सोनी, डॉ. बलबहादुर सिंह, मनोज माहेश्वरी, मदन चोयल, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, अमझेरा मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, पार्षद पंकज बारोड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, नीलेश शर्मा, रामू भाबर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!