सरदारपुर – 5 गांवो में बिजली आपूर्ति बहाल करने कि मांग हेतु विधायक ग्रेवाल ने लिखा ऊर्जा मंत्री को पत्र, कहा- छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विद्यार्थियो के हित मे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, विद्युत विभाग इन्दौर संभाग के प्रबंध संचालक, जिला कलेक्टर धार एवं कार्यपालन यंत्री राजगढ़ को पत्र लिखकर सरदारपुर विधानसभा के ग्राम बोदली, कुण्डालपाडा, चिचैडिया, पाटरूण्डी, खलवा मे बिजली आपूर्ति चालु करने की मांग रखी।

पत्र के माध्यम से विधायक ने बताया कि वर्तमान मे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाए चल रही है एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा मार्च मे आयोजित होगी। यह समय विद्यार्थियो के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई मर्तबा अघोषित बिजली कटौती, कुछ उपभोक्ताओ द्वारा बिजली बिल नही भरने पर पूरे ग्राम की विद्युत आपूर्ति बंद करने या तकनीकी खराबी के कारण घंटो तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जिसकी वजह से विद्यार्थियो की बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी बाधित हो रही है।

वर्तमान मे पढाई हेतु निरंतर विद्युत आपूर्ति आवश्यक है। इसलिए विद्यार्थियो के हित को ध्यान मे रखते हुए विद्युत विभाग को निर्देशित किया जाए कि बोर्ड परीक्षाओ के अंत तक विद्युत कटौती न की जाए और किसी भी खराबी की स्थिति मे उसे तुरंत ठीक करने की व्यवस्था की जाए। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!