राजगढ़ – भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन, जिलाध्यक्ष नीलेश भारती सहित अन्य हुए शामिल

राजगढ़। मोहनखेड़ा स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का 11 वर्ष सेवा, सुशासन और संकल्प से शसक्त भारत के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ।

आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोदिया, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, टोली कार्यक्रम के जिला संयोजक नीलेश शर्मा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाते हुए एक पेड़ मां के नाम के तहत 50 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया, नवीन बानिया, पार्षद पंकज बारोड़, मुकेश कावड़िया, शंभूलाल परवार, महेश शर्मा, हार्दिक तातेड़, आशीष वैद्य, भोजराज कमेडिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!