राजगढ़ – डीसेंट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी अनय झानिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन

राजगढ़। डीसेंट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी अनय झानिया का चयन इंदौर संभाग टीम में हुआ है। जो आगामी राज्य स्तरीय एस.जी.एफ.आई. (SGFI) टूर्नामेंट में छतरपुर में भाग लेंगे।

अनय ने अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। अनय ने कोच चंद्रपाल सिंह सिसोदिया, राहुल खराड़ी तथा मेंटर चेतन ठाकुर से प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं। अनय के पिता लाल सिंह झानिया ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए डीसेंट क्रिकेट अकादमी का आभार जताया।

इस अवसर पर अकादमी के जिला अध्यक्ष सचिन बाफना, उपाध्यक्ष नंदन वैद्य, जिला सचिव अरुण यादव, सचिव यूनुस शेख, तथा सदस्य दिलीप बागरेचा, इरशाद खान, धन्नालाल बरफा, सादिक कुरैशी, संजय चौधरी, सुखराम भुरिया, और राजेश झानिया ने अनय को बधाई दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Read More »
error: Content is protected !!