राजगढ़ – धुलेट में हुआ भीषण सड़क हादसा, दो बाइक पर सवार चार लोगों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर किया चक्काजाम

राजगढ़। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित ग्राम धुलेट में बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेज गति में जा रही कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार को करीब 50 फिट तक कार घसीटकर ले गए। जिससे धुलेट निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झाबुआ जिले के निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान बड़ी संख्या में धुलेट ग्रामवासी एवं राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए थे। वही घायलों उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम धुलेट निवासी केशुजी पिता लालाजी चोयल उम्र 55 साल धुलेट बस स्टैंड से अपनी बाइक क्रमांक एमपी 11 जेडजी 2873 से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान झाबुआ की ओर से तेज गति में आ रही कार क्रमांक DL 4C AZ 6893 ने उनको रौंद दिया। इसके बाद एक आगे जा रही बाइक एमपी 45 एमजे 5857 पर सवार तीन लोगों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार चालक कार को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन करीब 500 मीटर दूरी पर जाने के बाद राहगीरों ने कार को रोक लिया। इस दौरान वाहन चालक कार से उतरकर भाग गया।

घटना से आक्रोशित लोगो ने धुलेट बस स्टैंड पर फोरलेन पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक फोरलेन पर चक्काजाम रहा। इस दौरान जाम में सैकड़ों वाहन सड़क की दोनों ओर जमा हो गए । इसके चलते जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यात्री बसें भी समय से लेट हो गईं। इससे बस में बैठे यात्री भी परेशान हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान द्वारा ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन धुलेट बस स्टैंड पर सड़क दुर्घटना होती है। फोरलेन होने के कारण अंधाधुंध गति में वाहन गुजरते हैं। यदि सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएं तो वाहनों की गति पर लगाम लग सकती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश भी लग सकता है।

आश्वासन के बाद माने ग्रामीण –
पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार एवं तहसीलदार मुकेश बामनिया मौके पर पहुंचे तथा लोगो को समझाइश दी। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने नेशनल हाइवे के इंदौर प्रबंधक से मौके पर ही फोन लगाकर चर्चा की। इस दौरान एनएच की ओर से सड़क की दोनों और रंबल स्ट्रिप बनाने की आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण मौके से हट गए थे।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा 15 दिन के अंदर मौके पर फोरलेन पर रंबल स्ट्रिप नहीं बनाई जाती है तो ग्रामीण जनता के फोरलेन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीविधायक की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन की दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!