राजगढ़ – 10 दिवसीय जैन तीर्थ यात्रा संघ हुआ रवाना, विभिन्न तीर्थो की करेंगे यात्रा

राजगढ़। प्रतिवर्ष निकलने वाला जैन तीर्थ यात्रियों का संघ का 8 सितंबर को यात्रा संयोजक अशोक भंडारी के नेतृत्व में राजगढ़ से रवाना हुआ। जिसमें 60 तीर्थ यात्री शामिल है। इसमें राजगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र के अलावा गुजरात के भी कई यात्री शामिल है। यह यात्रा संघ मंदसौर, भोपाल सागर, चारभुजा जी, नाडोल, खेतलाजी, ओसिया जी, रामदेवरा, लोदरवा, जैसलमेर, नाकोड़ाजी, भांडवपुर, जीरावाला जी, बामनवाड़ी, केसरीयाजी आदि तीर्थ की यात्रा कर 17 तारीख को राजगढ़ वापस आएगा।

सभी स्थानों पर नाकोड़ा ग्रुप द्वारा सभी संघ यात्रियों के लिए ठहरने व भोजन व्यवस्था रखी है। यह इस संघ का 27 वां वर्ष है। राजगढ़ से रवाना होते समय संघ को संदीप खजांची, राजेंद्र भंडारी, प्रवीण खिमेसरा, सुरेश मालवी, सुनील चतर लोगों ने नाकोड़ा ग्रुप के एवं इस यात्रा के संयोजक अशोक भंडारी का तिलक लगाकर और माला पहनकर बहुमान किया एवं उसके पश्चात संघ राजगढ़ से रवाना हुआ। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!