राजगढ़ – 5 व 6 अप्रैल को भक्तों के दर्शन हेतु माताजी मंदिर पर गर्भगृह में विराजित दक्षिण मुखी मां कामाख्या कालिका के खुलेंगे द्वार

राजगढ़। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भक्ति भाव के साथ अनुष्ठान का दौर जारी हैं। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्रीमाताजी मंदिर पर गर्भगृह में विराजित दक्षिण मुखी मां कामख्या कालिका के दर्शन हेतु चैत्र नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी को द्वार ख़ोले जाएंगे। मां कामाख्या के दर्शन हेतु क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुचेंगे।

माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में विराजित मां कामख्या कालिका के द्वार भक्तों के दर्शन हेतु 5 अप्रैल शनिवार अष्टमी तिथि तथा 6 अप्रैल रविवार नवमी तिथि को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। मां कामाख्या के द्वार भक्तों के दर्शन हेतु चैत्र व आश्विन नवरात्रि की अष्टमी व नवमी तिथि को ख़ोले जाते हैं। मां कामाख्या कालिका के दर्शन मात्र से ही कई तरह के रोग, कष्ट व दुखो का निवारण तथा सभी मन इच्छाओं की पूर्ति होती हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!