राजगढ़ – माहेश्वरी समाज ने हर्षोल्लास से मनाई महेश जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

राजगढ़। महेश जयंती माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद एवं सरदारपुर द्वारा राजगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के एक दिन पूर्व महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेता को पुरस्कृत किया गया।

जयंती के दिन श्री चारभुजा नाथ मंदिर में विराजित भगवान महेश का अभिषेक कर ध्वजा चढ़ाई गई। वही शाम के समय नगर में भव्य शौभायात्रा निकाली। जिसमें एक सुंदर रथ में भगवान महेश की प्रतिमा रखी गई थी। शोभायात्रा में पुरुष वर्ग जय महेश के जयकारे लगते हुए निकले तो महिला मंडल गरबा रास करते हुए चल रही थी।

शोभायात्रा में पुरुष सफेद परिधान में तो महिला पीले वस्त्र में शामिल हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची। यहा महाआरती के साथ समापन हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!