राजगढ़ – सरदार पटेल जयंती पर सनातन संस्कृति रक्षा मंच ने रोजगार मेले का किया आयोजन, 150 युवाओं को मिली नौकरी

राजगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में राजगढ़ में सनातन संस्कृति रक्षा मंच राजगढ़ द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसने क्षेत्र के युवाओं के लिए उम्मीदों के नए द्वार खोल दिए हैं।

मेले का मुख्य आकर्षण बदनावर तहसील स्थित प्रतिष्ठित सुजलॉन कंपनी रही। जिसने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए योग्य युवक-युवतियों के मौके पर ही साक्षात्कार लिए। कंपनी में नौकरी पाने के लिए कुल 400 के लगभग उत्साही युवाओं ने आवेदन किया। चयन प्रक्रिया के बाद कंपनी ने 150 योग्य युवक-युवतियों को नौकरी के लिए चयनित किया।

राजगढ़ में पहली बार आयोजित हुए इस मेले को सफल बनाने में सनातन संस्कृति रक्षा मंच की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच के अंतिम ठाकुर, जितेंद्र बागड़िया, गोलू परमार, दीपक चौधरी और चंदन शर्मा ने मुख्य रूप से व्यवस्था संभाली।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!