राजगढ़ – सरदार पटेल की जयंती पर हुआ ‘रन फॉर युनिटी’ का हुआ आयोजन, राष्ट्र की अखंडता के लिए लगाई दौड़

राजगढ़। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रन फोन यूनिटी का आयोजन किया। राजगढ़ थाने पर प्रातः 8 बजे एसडीओपी विश्वदीप सिह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रन फ़ॉर युनिटी को रवाना किया। इस अवसर पर शहर के स्कूली बच्चे शामिल हुए।

दौड़ के पहले राजगढ़ थाना प्रभारी दिपकसिह चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा राष्ट्र को जोड़ने के लिए कार्य किया। आज हम सब उन्ही की 150 वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे है। रन फ़ॉर यूनिटी थाने से प्रारंभ होकर न्यू बस स्टैंड पहुंची। यहां पर एसडीओपी विश्वदीप सिह परिहार, थाना प्रभारी दीपक सिह चौहान, बीईओ विष्णु रघुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, प्रेस क्लब संरक्षक अशोक भंडारी, संजय दीक्षित व अश्विनी दीक्षित ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर एसडीओपी परिहार ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। स्कूली बच्चों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली। इस अवसर पर राजगढ़ थाने के एएसआई अर्जुन पटेल, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, आरक्षक अमित बामनिया सहित पुलिसबल मौजूद रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!