राजगढ़ – लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में सांसद खेल महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

राजगढ़। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत लक्ष्य सेंट्रल स्कूल राजगढ़ में अंडर-17 वर्ष बालक/बालिका जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग, सांसद खेल महोत्सव प्रभारी नवीन बानिया, महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र मंडलोई, भाजपा राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, मंडल अध्यक्ष आशीष जैन, नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित, गिरधारी लाल चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य अर्जुन जाट ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी के फिट इंडिया – हिट इंडिया अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में सांसद खेल महोत्सव एक ऐतिहासिक मंच है। यह आयोजन ग्रामीण, शहरी एवं स्कूली स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। वही आयोजन को अतिथियों ने भी संबोधित किया।

खिलाड़ियों का उत्साह और शो मैच ने कार्यक्रम में बढ़ाई रौनक-
खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों बनाम लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के खिलाड़ियों के बीच एक विशेष शो मैच भी आयोजित किया गया। इस रोमांचक मुकाबले ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक नरेन्द्र सिंह चौहान, रोहित सोलंकी, महेश राठौर का योगदान रहा। अतिथियों ने लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज अनिमा जैन द्वारा किया गया तथा आभार नरेन्द्र चौहान ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!