राजगढ़ – 23 को होगा युवा संगम का आयोजन, 120 गांवो से बड़ी संख्या में शामिल होंगे युवा, पोस्टर का हुआ विमोचन

राजगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजगढ़ में 23 नवंबर रविवार को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजगढ़ की ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। जहां राजगढ़ क्षेत्र के करीब 2 हजार युवा शामिल होंगे। आयोजन को लेकर बीते दिनों एक वृहद बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें युवा संगम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

युवा संगम कार्यक्रम की आयोजन टोली ने बताया कि युवा संगम में राजगढ़ खंड के करीब 120 गांवो से युवाओं की सहभागिता होगी। इसको लेकर गांव-गांव तक बैठके की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि युवा संगम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना है। युवाओं के माध्यम से शताब्दी वर्ष में संघ अपने सेवा कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

बौद्धिक सत्र, समूह चर्चा और खेलकूद होंगे –
युवा संगम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और भूमिका की समझ विकसित करना है। युवा संगम आयोजन में लगभग एक घंटे का शारीरिक प्रधान सत्र होगा, जिसमें शाखा के पारंपरिक खेल आयोजित किए जाएंगें। इसके बाद समूह चर्चा में विभिन्न विषयों पर युवाओं से चर्चा होगी। वही बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु युवा संगम टोली गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!