राजगढ़ – पिपरनी गोशाला में विधायक निधि से स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर का विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया लोकार्पण, 24 घंटे विद्युत की मिलेगी सुविधा

राजगढ़। ग्राम पिपरनी में श्रीमद् भागवत आदिवासी भगत गोशाला में सोमवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधायक निधि से 5.88 लाख की लागत से स्थापित 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया।

पिपरनी गोशाला में विद्युत व्यवस्था हेतु ट्रांसफार्मर स्थापना की मांग गौशाला संचालन समिति एवं ग्रामीणो द्वारा विधायक ग्रेवाल से की गई थी जिसे विधायक द्वारा पूर्ण कर गोशाला 24 घंटे विद्युत व्यवस्था की सौगात दी गई जिससे गोशाला समिति एवं ग्रामीणों के हर्ष व्याप्त है।

विद्युत ट्रांसफार्मर के लोकार्पण से पहले विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पिपरनी गोशाला में चल रही गौ कृपा कथा में शामिल होकर गौ कथावाचक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती एवं पीपलखूंटा धाम के संत दयाराम दास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं गोमाता का पूजन अर्चन कर आरती में शामिल हुए। गोशाला में विद्युत ट्रांसफार्मर की सौगात देने पर गोशाला समिति द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का साफा बांधकर साल श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र लोहार, भीमालाल चौधरी, वेद लक्षणा गौरक्षा संगठन जिलाध्यक्ष विजय पाटीदार, भानुप्रतापसिंह, गौशाला अध्यक्ष हरेसिंह भगत, जनपद सदस्य मदन वसुनिया, पूर्व जनपद सदस्य कमलेश निनामा, जीवनसिंह सिसौदिया, दिनेश चौधरी, शंकर सोलंकी, समंदरसिंह बामनिया, बलराम मकवाना सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!