रिंगनोद – भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, की आतिशबाजी

रिंगनोद। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का सरदारपुर विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया गया। ग्राम रिंगनोद में बस स्टैंड पर भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मिठाई भी वितरित की।

भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने कहा कि यह जीत दिल्ली के भविष्य की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्षो बाद दिल्ली में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रहीं हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय इमलीवाला, मंडल महामंत्री सुनील मेहता, आशीष जैन, प्रेमलता चौहान, मुन्नालाल भायल, ईश्वर मिस्त्री, रामु भाबर, मानाजी मोलवा, संजय चोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!