सरदारपुर – अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में छात्रनेता गौरव साहू बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 24 नवंबर को गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , जोहो कार्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में विभिन्न विषयों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।

अधिवेशन के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने वर्ष 2024-25 की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें मालवा प्रांत के धार जिले से गौरव साहू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। गौरव साहू ने 2016 से विद्यार्थी परिषद के नगर , जिले, प्रांत के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर धार जिले में विद्यार्थियों के हित के लिए कई सफल आंदोलन का नेतृत्व किया है। गौरव साहू की नियुक्ति पर धार जिले के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!