सरदारपुर – भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने सरदारपुर एवं भोपावर में कार्यकर्ताओ के साथ चलाया सदस्यता अभियान

सरदारपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी बुधवार को भाजपा के सरदारपुर मंडल में पहुँचे। यहां उन्होंने सरदारपुर के बूथ क्रमांक 185 एवं ग्राम भोपावर के बूथ क्रमांक 229 एवं 230 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोमानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन के महापर्व में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है तथा प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य गयात्री पुरोहित, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष आदित्य यादव, अमृत जाट, ओमप्रकाश पाटिदार, रवि त्रिवेदी, दयाराम मारू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंश मिश्रा, पंकज गर्ग, पार्षद ज्योति पँवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!