सरदारपुर – लापरवाही का आलम, लोकार्पण की बाट जो रहा 11 करोड़ रुपये की लागत से बना सिविल अस्पताल

सरदारपुर। 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिविल अस्पताल भवन का मुख्य द्वार का गेट नहीं लगने से पिछले एक पखवाड़े से लोकार्पण की बाट जोह रहा है। लेट लतीफी के चलते दो दिनो का कार्य एक सप्ताह बित जाने के बाद भी पूर्ण नही हो पाया।

सिविल हॉस्पिटल निमार्ण करने वाली कंपनी द्वारा पिछले एक पखवाड़े पूर्व स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंड ओवर करने की बात कही थी जो अधिकारियों ने बयां भी की थी। अब निमार्ण कंपनी के ठेकेदार के द्वारा चार से छह दिनों मे कार्य पूर्ण कर भवन हैंडओवर करने की बात कही जा रही है।

सरदारपुर तहसील मुख्यालय आदिवासी अंचलों से घिरा होने से यहां अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए मुहैया करवाने के लिए 11 करोड़ की लागत से निर्मित नए भवन में जल्द संचालन प्रारंभ होगा। वर्तमान समय में 120 वर्ष पूर्व के निमित्त भवन में ही अस्पताल संचालन हो रहा है। वर्तमान में बारिश के चलते पुराने अस्पताल भवन मे कई स्थानों पर बारिश का पानी छत से रिसाव होता रहता है, साथ ही प्रसुता वार्ड में अधिक मात्रा में पानी का रिसाव होने से भवन की छत पर बरसाती डालकर काम चलाया जा रहा है। नव निर्मित भवन में जो कमीया है उसे दुरुस्त किया जाता है तो आगामी दिनों में ही मरीजों को लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

नव निर्मित भवन मे मुख्य मेन गेट, विंडो एवं फायर सिस्टम की चैकिंग जैसा ही कार्य शैष बचा हुआ है। यदि यह कार्य जल्द से जल्द पुर्ण हो जाता है तो भवन का लोकार्पण होने से सिविल अस्पताल का संचालन नए भवन में प्रारंभ होने से बारिश के दिनों में मरीजो एवं अस्पताल प्रंबधन को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

सुरेश अलावा एसडीओ निर्माण एजेंसी का कहना है कि मुख्य गेट, विंडो एंव फायर का कुछ काम शैष है। मुख्य गेट बनकर तैयार हो गया है एक से दो दिन मे लगा दिया जायेगा। इसी सप्ताह में भवन का शेष कार्य पुर्ण कर हैंड ओवर कर दिया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरके शिंदे ने दुरभाष पर बताया कि नव निर्मित सिविल अस्पताल भवन के मुख्य द्वार एवं जो कमियां हैं, निमार्ण कंपनी से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र नव निर्मित भवन का शुभारंभ करवाया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!