सरदारपुर – युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का किया स्वागत, विधायक सहित कांग्रेस नेता रहें मौजूद

सरदारपुर। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सरदारपुर में विधायक कार्यालय पर विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, जिला महासचिव कृष्णा पाटीदार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सरदारपुर दिनेश चौधरी, सरदारपुर ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, दसई ब्लाक अध्यक्ष हरिओम चौधरी, अमझेरा ब्लाक अध्यक्ष कुलदीपसिंह पटेल, सरदारपुर ब्लाक उपाध्यक्ष गजराज भूरिया का साफा बांधकर पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, मण्डलम अध्यक्ष रविन्द्र पाटीदार, अमृत मारू, युवक कांग्रेस राजगढ शहर अध्यक्ष आकर्ष शर्मा, सरदारपुर अध्यक्ष विक्की यादव, राहुल शर्मा, लखन परमार, अरविन्द जाट, आर्यन मेडा, बलवंत सौलंकी, शिवांग ग्रेवाल, अनिल चौधरी, त्रिलोकसिंह पडियार, बगदीराम मारू, कपिल चौहान, कुलदीप भाबर, लक्की सोनगरा आदि उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्राम बोला के जगदीश मारू ने भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गईं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लेटेस्ट न्यूज़

Related Post

error: Content is protected !!