ब्रेकिंग

सरदारपुर – विधाय ग्रेवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा एवं मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका, जमकर की गई नारेबाजी

सरदारपुर। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयानों का कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वही सरदारपुर में अंबेडकर चौराहे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा एवं कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा द्वारा सेना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणो मे नतमस्तक होना बताया गया है एवं कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियो की बहन कहा गया है जिससे देश की सेना का अपमान किया। दोनो ही भाजपा नेताओ के बयानो से देशवासियो मे आक्रोश व्याप्त है जिसके लिए पुतला दहन किया गया है।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, राजगढ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, हेमन्त दांगी, दिनेश चोधरी, केकडिया डामोर, प्रभुलाल जाट, राहुल शर्मा, मांगीलाल डामर, पार्षद परवेज लोदी, बबलु सोनेर, सनी सिसौदिया, राजेश गुण्डिया, भारत सिंगार, निलेश सिंगार, समन्दरसिंह बामनिया, चेतन जाट, भरत देवडा, हरि भायल, जितेन्द्र सिंगार, अमृत मारू, नरवरसिंह चावडा, शिवांग ग्रेवाल, तुषार गोराना, हरिओम चोधरी, अरविन्द जाट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लेटेस्ट न्यूज़

Related Post

error: Content is protected !!