सरदारपुर – सिविल हॉस्पिटल में साइंस हब लैब स्थापित करने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सरदारपुर। सिविल हॉस्पिटल में साइंस हब लैब स्थापित करने की मांग को लेकर नगरवासियों ने एसडीएम कार्यालय पर तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौपा।

नगरवासियों ने ज्ञापन में बताया कि शासकीय सिविल हॉस्पिटल मे पुर्व से ही हब लैब स्थापित थी। लेकिन पुर्व मे हॉस्पिटल निर्माण के समय स्थान नही होने से उक्त लैब अमझेरा हॉस्पिटल मे शिफ्ट कर दि गई थी। नवीन हॉस्पिटल भवन निर्मित हो जाने से रोजना 200 से 300 मरीज ईलाज हेतु 30 से 40 किलो मिटर से आते है साथ ही लगभग 15 से 17 डीलीवरी भी होती है। जिसकी जांच हेतु गरीब आदिवासी मरीजों को परेशानी का सामना करना पडता है। इस हेतु उक्त हब लैब को सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर मे तत्काल स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन के दौरान पप्पू पटेल, दिनेश मिंडा, विष्णु चौधरी, पार्षद अमरसिंह सोनेर, छोटू चौधरी, बलराम यादव, पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोधी, डमरू भाबर, बंटी सहित अन्य मोजड रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!