सरदारपुर – जनपद सीईओ के रवैये को लेकर लामबंद हुए सदस्य, साधारण सभा की बैठक में हुआ हंगामा, सीईओ पर अवैध वसूली के लगे आरोप

सरदारपुर। जनपद पंचायत में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। लेकिन यह बैठक काफी हंगामे दार रही। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि समेत जनपद सदस्यों ने जनपद सीईओ मलखान सिंह कुशवाहा पर अवैध रूप से उगाई तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद जनपद सीईओ बैठक से उठकर चले गए। जिसके बाद जनपद सदस्यों ने बैठक कक्ष से बहार आकर मीडिया को पूरे मामले की जानकारी देते हुए जनपद सीईओ कुशवाह पर कई आरोप लगाए।

सीईओ पर अवैध वसूली के आरोप –
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जनपद पंचायत में साधारण सभा की बैठक थी। जिसमें जनपद सीईओ पर कई आरोप लगे। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ ने अवैध वसूली के लिए जनपद सदस्यों को बदनाम कर रखा है। किसी भी प्रकार का कार्य करने के लिए जनपद सीईओ द्वारा अवैध वसूली की जाती हैं। उन्होंने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि जनपद सीईओ को यहां से तत्काल हटाया जाए।

भाजपा सरकार की छवि हो रही खराब –
जनपद सदस्य प्रतिनिधि भेरूलाल निनामा ने जनपद सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद सीईओ ने अपने लोगो को अवैध वसूली के लिए पंचायते दे रखी है। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ ने मुझसे भी तालाब स्वीकृति के लिए 2 प्रतिशत की मांग की गई। वही जनपद सदस्य सुखराम पग्गी ने कहा कि जनपद सीईओ सभी ग्राम पंचायतों के सचिव से अवैध वसूली करते हैं। साधारण सभा की बैठक में यह मामला सामने आया है। जनपद सीईओ के इस रवैये से भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही व बदनाम हो रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!