सरदारपुर – कंजरोटा में खेलते समय 50 फिट गहरे कुएं में गिरी 12 वर्षीय बालिका हुई घायल, निजी अस्पताल में उपचार जारी

सरदारपुर। ग्राम कंजरोटा में बच्चो के साथ खेलते समय एक बालिका खुले कुए में जा गिरी। बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। जिंसके बाद बालिका को ग्रामीणों ने निकालकर राजगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कंजरोटा में वर्षो पुराने करीब 50 फिट गहरे खुले शासकीय कुएं के पास कुछ बच्चे खेल रहें थे। इसी दौरान 12 वर्षीय बालिका खुशी पिता नारायण अचानक कुएं में गिर गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने खाट में माध्यम से बालिका को कुएं से निकाला तथा घायल अवस्था में राजगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।


बालिका खुशी के पिता नारायण परमार ने बताया कि वे ऑटो चालक थे तथा घर पर नहीं थे। ग्रामीणों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। बालिका खुशी के आंख व सिर पर चोट आई है तथा राजगढ़ के निजी अस्पताल में बालिका का उपचार जारी हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!