सरदारपुर – न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, आपसी राजीनामे से कई प्रकरणों का हुआ निराकरण

सरदारपुर। न्यायालय परिसर नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन प्रथम जिला जज श्री हेमंत यादव ने मां सरस्वती व गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजल्वित कर किया। इस अवसर पर द्वितीय जिला जज श्रीमति रश्मि वॉल्टर, तृतीय जिला जज श्री अब्दुल्लाह अहमद, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमति कमला गौतम, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव, एडवोकेट दिग्विजय सिंह राठौर, हरिराम मुनिया, नाजिर जगदीश किरार, आशाराम मालवीय, पवन कटारे, अजीत चौहान, रीता यादव, कमलेश सोलंकी, रामलाल चौहान, जितेन्द्र परमार बैंक अधिकारी व कर्मचारी विद्युत मंडल के अधिकारी व कर्मचारी न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।

लोक अदालत में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत यादव के न्यायालय में कुल 11 प्रकरणों का निराकरण हुआ । मोटर दुर्घटना के तीन प्रकरणों में 13 लाख 5000 रूपहे का अवार्ड पारित किया गया। अन्य आठ प्रकरणों का भी निराकरण हुआ। द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रश्मि वॉटर के न्यायालय में कुल पांच प्रकरणों का निराकरण हुआ। इसमें मोटर दुर्घटना के एक प्रकरण में 11 लाख 50 हजार रुपये का अवार्ड पारित हुआ अन्य चार प्रकरणों का भी निराकरण हुआ।

तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल्लाह अहमद के न्यायालय में कुल 12 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें मोटर दुर्घटना के सात प्रकरणों का निराकरण हुआ व 3लाख 35 हजार का अवार्ड पारित हुआ। बिजली के सात प्रकरणों में 2 लाख 11060 रुपए की वसूली हुई। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती कमला गौतम के न्यायालय में कुल 13 आपराधिक प्रकरणों का निराकरण हुआ व चेक बाउंस के एक प्रकरण में 1लाख 30 हजार रुपए पीड़ित पक्ष को दिलाए गए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!