सरदारपुर – मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में क्षेत्र की एक युवती व दो युवाओं का हुआ चयन

सरदारपुर। हाल ही में मध्यप्रदेश पुलिस का रिजल्ट जारी हुआ हैं। जिसमें क्षेत्र के युवाओं का भी चयन हुआ हैं। इसी में सरदारपुर सैन्य प्रशिक्षक दीपक बैरागी से फिजिकल ट्रेनिंग लेकर ग्राम पिपरनी के संदीप भायल , सरदारपुर के पवन भाबर और मीनू चौहान का चयन मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुआ।

प्रशिक्षक दीपक बैरागी विगत कई वर्षों से सरदारपुर तहसील के युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर पूर्व में सरदारपुर की ज्योति परमार का भी चयन दिल्ली पुलिस में हुआ था। अब तक 21 युवाओं ने आर्मी, अर्धसैनिक बल एवं पुलिस आरक्षक फिजिकल परीक्षा पास की हैं।

प्रशिक्षक दीपक बैरागी ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण देकर देश सेवा हेतु पुलिस, आर्मी तथा अन्य सुरक्षा बलों में भेजना है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!