सरदारपुर – अनुभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की बनाई रणनीति

सरदारपुर। तहसील क्षैत्र मे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरदारपुर एसडीएम एवं एसडीओपी के नेतृत्व में अनुभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में बजे किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभाग एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि जिसमें नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पशुपालन विभाग, नगर पालिका परिषद आदि शामिल हुए।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष मे एसडीएम आशा परमार की उपस्थिती मे हुई बैठक में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाने की स्थाई रणनीति पर चर्चा हुई। अनुभाग क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होने वाले प्रमुख स्थान हाटस्पाट पर प्रभावी रूप से रोको-टोको अभियान एवं चालानी कार्रवाई समय एवं स्थान बदल-बदल कर लगातार की जाएगी। जिन स्थानों पर रोड इंजीनियरिंग के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है वहां पर रेक्टिफिकेशन के कार्य किए जाएंगे। साथ ही अंधेरे स्थान पर संबंधित विभाग/एजेंसी द्वारा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक मे तहसीलदार मुकेश बामनिया, नायब तहसीलदार पंकज यादव, नायब तहसीलदार सत्येन्द्रसिंह गुर्जर, राजगढ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान, राजोद थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत, राजगढ नगर परिषद सीएमओ आरती ग्रेवाल, सरदारपुर नगर परिषद सीएमओ यशवंत शुक्ला, यातायात सुबेदार नितेश राठौर, चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयडिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!