सरदारपुर में माही नदी गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण तथा कम्युनिटी हाॅल की मिली सौगात

सरदारपुर। क्षैत्र की प्रसिद्ध माही नदी के गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण एवं नगर मे कम्युनिटी हाॅल के निर्माण के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से राशि की स्वीकृती मिली है।

जिसमे माही नदी गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपये एवं कम्युनिटी हाॅल के निर्माण के लिए 30 लाख रूपये की सौगात मिली है। नगर परिषद् चुनाव मे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नगर की जनता से माही नदी के गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण एवं कम्युनिटी हाॅल निर्माण का वादा किया गया था। जिसे विधायक ग्रेवाल द्वारा पूरा किया जा रहा है।

नगर मे कम्युनिटी हाल निर्माण से नागरिको को सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो मे सुविधा मिलेगी तो वही माही नदी का गहरीकरण होने से माही नदी मे अधिक जल संग्रह होगा जिसका लाभ किसानो एवं नागरिको को मिलेगा।

महत्वपूर्ण सौगात मिलने पर न.प. अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, प्रमोदराज जैन, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, मण्डलम अध्यक्ष अम्बर गर्ग, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्की यादव, पार्षद संजय जायसवाल, दिनेश यादव, भावना सावन भैरवे, रेशमा परवेज लोदी, अमरसिंह सोनेर, नीरज कटारे, कोमल नरेन्द्र पारगी आदि ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!