ब्रेकिंग

सरदारपुर – विधायक कार्यालय पर वंदे मातरम का सामुहिक गायन हुआ, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल

सरदारपुर। जिला कांग्रेस कमेटी धार के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा शुक्रवार को विधायक कार्यालय सरदारपुर पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम मातृभमि के प्रति प्रेम व गर्व का प्रतीक है जो हमे देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना जगाता है।

इस दौरान पूर्व नप अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लोहार, नप उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, केकडिया डामोर, कालु गणावा, पार्षद बबलु सोनेर, राजेश गुण्डिया, बलराम मकवाना, राहुल शर्मा, मांगीलाल डामर, बगदीराम सिंगार, विष्णु चौधरी, धीरज पाटीदार, अर्जुन मेडा, बहादुर भाबर, दिनेश भाबर, दौलतराम परमार, लक्की सोनगरा आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लेटेस्ट न्यूज़

Related Post

error: Content is protected !!