सरदारपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदनावर खंड के राजोद उपखंड के साजोद मंडल का पथ संचलन निकला। साजोद में शताब्दी वर्ष के निमित्त पहली बार निकले पथ संचलन में साजोद मंडल के ग्राम साजोद, नन्दलाई, गोंदीखेड़ा ठाकुर, आंदन खेड़ी, रामखेड़ा आदि गांवो से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होकर देशभक्ति के गीतों पर हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए निकले। इस दौरान अनेक स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत हुआ।
पथ संचलन से पहले साजोद के आंदन मंगल हनुमान धाम पर स्वयंसेवको का एकत्रितकरण हुआ। यहां ध्वज प्रणाम, एकल गीत, सामुहिक गीत व अमृत वचन के बाद मुख्य वक्ता संघ के जिला संघ चालक बाबूलाल हामड़ ने स्वयंसेवको को बौद्धिक देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीते 100 वर्षो से देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहा है। संघ हमेशा वसुधैव कुटुंबकम की बात करता हैं तथा संसार के हर जीव का कल्याण हो ऐसी कामना करता है।
वही जिला संघ चालक हामड़ ने संघ की शताब्दी वर्ष के निमित्त पंच परिवर्तन पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन, स्व आधारित जीवन शैली तथा कुटुंब प्रबोधन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए। पंच परिवर्तन को प्रत्येक स्वयंसेवक को व्यक्तिगत जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उन्नत कृषक दिनेश बग्गड़ व उपखंड कार्यवाह राजेश पटेल भी मंचासीन रहें।