राजगढ़ – श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर में गणगौर महोत्सव का हुआ भव्य आगाज, महिलाओं ने किया पूजन-अर्चन

राजगढ़। नगर के श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के पहले दिन आज सुबह बड़ी संख्या में समाजजन और मातृशक्ति मंदिर परिसर में एकत्रित हुए,जहाँ विधि-विधान से गणगौर माता और ईसर जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

महिला मंच के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह के पूजन सत्र में महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज शनिवार शाम 6 बजे मंदिर परिसर में ही ढोलक की थाप पर सामूहिक पूजन और सुहाग गीतों का आयोजन होगा।

महोत्सव के दूसरे दिन, कल रविवार 22 मार्च को शाम 6 बजे बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा। महिला मंच एवं श्री देववंशीय मालवीय लोहार समाज,राजगढ़ ने समस्त समाजजनों से इस आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना और आपसी स्नेह के बंधन को और अधिक प्रगाढ़ करना है। समाज की मातृशक्ति ने इस पावन पर्व पर सभी सखियों को अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!