राजगढ़ – सोनगढ़ में जर्जर स्कूल भवन की छत गिरी, 5 बच्चे हुए घायल, ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ा हादसा टला

राजगढ़। ग्राम सोनगढ़ स्थित शासकीय स्कूल प्रांगण में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बच्चे परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान स्कूल भवन की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में करीब 5 बच्चे छत के मलबे की चपेट में आ गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक छत गिरने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हादसे में 15 वर्षीय कालू एवं 9 वर्षीय बालू को कमर ओर पैर में चोटे आई है। जबकि अन्य तीन को मामूली छोटे आई हैं।

बताया जा रहा है कि सोनगढ़ का यह शासकीय स्कूल भवन 2 साल समय जर्जर अवस्था में था। इसके बावजूद परिसर में बच्चों का आना-जाना बना रहता था, जिससे इस तरह की घटना का खतरा लगातार बना हुआ था। हालांकि स्कूल में कक्षाओं के संचालन नही हो रहा हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!