राजगढ़। राजगढ़ की निवासी एवं MPPSC की छात्रा कृतिका सोनी संघर्ष, आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनकर सामने आई हैं।
कृतिका बीते दिनों भोपाल स्थित लोक भवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, व्यवस्था और कार्यशैली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
कृतिका ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि शासन-प्रशासन को व्यवहारिक रूप से समझना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे लोक भवन पहुंची थी। कृतिका से लोक भवन में अधिकारी काफ़ी प्रभावित हुए। उनकी जिज्ञासा और उद्देश्य की सराहना करते हुए अधिकारियों ने उनका स्वागत कर प्रोत्साहित किया गया।
कृतिका ने बताया कि ऐसे प्रत्यक्ष अनुभव न केवल परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होते हैं, बल्कि प्रशासन को सही दृष्टि से समझने में भी मदद करते हैं।
गौरतलब है कि कृतिका यह यात्रा उन सभी युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं।



















