सरदारपुर – नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध, अयोध्या बस्ती के रहवासियों ने ज्ञापन सौपकर प्लांट अन्य स्थान पर बनाने की मांग की

सरदारपुर। नगर परिषद के द्वारा अयोध्या बस्ती वार्ड क्रमांक 11 में बनाये जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर वार्ड के रहवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए बुधवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपकर प्लांट को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की।

वार्ड केे रहवासियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया की प्राचीन समय से वे अयोध्या बस्ती के निवासी है तथा मजदूरी करते है। नगर परिषद के द्वारा वार्ड मे स्थित नदी के पुराने घाट के पास नवीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण माही नदी के समीप किया जा रहा है। जिससे नगर का प्रदूषित जल वार्ड मे एकत्रित होगा तथा वार्ड के रहवासी निकट ही स्थित माही नदी का जल पेयजल एवं अन्य उपयोग में लेते है। ऐसे मे ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण होने से प्रदूषित जल नदी मे मिश्रित होने की संभावना है। जिससे इंदौर के भागीरथपुरा जैसी घटना घटित होने से इंकार नही किया जा सकता है।

ज्ञापन सौंपते हुए वार्ड के रहवासियों ने बताया की ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उक्त स्थल का चयन दुर्भावनावश किया गया है। यहा पर आस्था के केंद्र भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी है। साथ ही जहा पर इसका निर्माण किया जा रहा है। वहआवागमन की दृष्टि से भी उपयुक्त नहीं है। ज्ञापन में ट्रीटमेंट प्लांट का अन्य जगह पर करने की मांग की गई। इस दौरान धर्मेंद्र मंडलोई, पूर्व पार्षद कुंता निनामा, पर्वत मावी, सुभाष, भारत, शनि, राहुल, सहित उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन अमर अलावा ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!