सरदारपुर। जिले में पुलिस द्वारा भगोरिया व होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा। इसी के तहत सरदारपुर पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने एक घर में छिपाकर रखी अवैध शराब पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तलावपाड़ा में आरोपी मन्नू पिता तेरसिह के घर में छुपाकर रखी अवैध शराब की 11 पेटियां जप्त की है। जप्त की गई शराब की कीमत 30 हजार 360 रूपये है। आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। वही मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही हैं।
कार्रवाई में सरदारपुर थाने के उप निरीक्षक जगदीशचंद्र निनामा व नवलसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक गज्जूलाल वसुनिया व सरदार सिंह, आरक्षक प्रताप डोडियार व मनोज मुजाल्दे की भूमिका रही हैं।


















