सरदारपुर। संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय धार एवं प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार, हेमन्त कुमार यादव अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण सरदारपुर, अब्दुल्ला अहमद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सरदारपुर द्वारा द्वारा शुक्रवार को सरदारपुर की सब जेल का निरीक्षण किया गया।
वही सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी संपन्न हुआ। जिसमें समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई। वही बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।
इस दौरान संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं दुर्गाशंकर मरोला तकनिकी सहायक सहित जेल स्टॉफ मौजूद रहा।


















