सरदारपुर – न्यायालय परिसर में लोक अदालत का हुआ आयोजन, आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण हुआ, 1 करोड़ रुपये से अधिक के अवार्ड हुए पारित

सरदारपुर। सिविल न्यायालय सरदारपुर परिसर में लोक अदालत का शनिवार को आयोजन हुआ। लोक अदालत का शुभारंभ प्रथम जिला न्यायाधीश हेमंत यादव ने मां सरस्वती व गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश रश्मि वाल्टर, तृतीय जिला न्यायाधीश अब्दुल्लाह अहमद, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमला गौतम, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रूही एजाज मेव, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव, संघ सचिव दिलीप सिंह भदोरिया, भूपेंद्र जोशी, पूर्व संघ अध्यक्ष बीजे उपाध्याय सहित अभिभाषकगण एवं न्यायालय नाजीर जगदीश किरार व स्टाफ उपस्थित था।

लोक अदालत में प्रथम जिला न्यायाधीश हेमंत यादव के न्यायालय में 10 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें वाहन मोटर दुर्घटना व वसूली के प्रकरण शामिल हैं। प्रकरणों में 43 लाख चार हजार 97 रुपए के अवार्ड पारित हुए एवं वसूली हुई। इसी प्रकार द्वितीय जिला न्यायाधीश रश्मि वाल्टर के न्यायालय में मोटर वाहन दुर्घटना व अन्य 6 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 10 लाख 11 हजार रुपए के अवार्ड पारित व वसूली हुई। तृतीय जिला न्यायाधीश अब्दुल्लाह अहमद के न्यायालय में कुल 22 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें मोटर वाहन दुर्घटना व वसूली के रूप में 49 लाख 89 हजार 900 रुपए के अवार्ड पारित हुए व वसूली हुई।

व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी कमला गौतम के न्यायालय में कुल 13 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें चेक बाउंस के प्रकरण में 13 लाख 53 हजार 696 रूपए की वसूली हुई। प्रि लिटिगेशन के प्रकरणों में बैंक वसूली के 74 प्रकरणों में एक करोड़ 6 लाख 17 हजार 293 रुपए की वसूली हुई, वॉटर बिल के 125 प्रकरणों में 37 लाख पांच हजार रुपए की वसूली हुई। व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय श्रेणी रूही एजाज मेव के न्यायालय में कल 29 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें फौजदारी, चेक बाउंस व अन्य सिविल प्रकरण शामिल है।चेक बाउंस के प्रकरणों में 11 लाख 67 हजार 274 रूपए की वसूली हुई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!