सरदारपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के स्वीकृत 289005 पद के विरुद्ध 174419 कार्यरत एवं 115678 पद रिक्त हैं जो स्वीकृत पद के 40 प्रतिशत हैं प्राथमिक विद्यालय में स्वीकृत 133576 पद में 55626 माध्यमिक विद्यालय में 110883 पद में 44546 तथा उच्च माध्यमिक के 44546 पद में से 15506 पद रिक्त हैं जिसमे धार जिले में प्राथमिक शिक्षक के 78, माध्यमिक शिक्षक के 261 और उच्च माध्यमिक शिक्षक के 67 पद रिक्त है यह जानकारी स्कुल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न पर दी।
स्कुल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 22973 परिसर में एक शाला एक परिसर के तहत उनमें 49477 शाला विलय कर दी गई जिसमे धार जिले में 612 परिसरों में 1353 शालाओ का विलय किया गया। प्रदेश में 83514 विद्यालय में से 1968 स्कूलों में मात्र एक शिक्षक तथा 46417 विद्यालय में मात्र दो शिक्षक हैं तथा उनमें नामांकन क्रमशः 41965 तथा 1373270 है एक शिक्षकीय में सबसे ज्यादा धार में 144 विद्यालय हैं।
विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा जीर्ण शीर्ण भवन तथा शौचालय की जानकारी मांगने पर बताया कि 5735 प्राथमिक विद्यालय जीर्ण शीर्ण है विद्यालय में बालक शौचालय तथा 1784 में बालिका शौचालय भी नहीं है उच्च माध्यमिक विद्यालय में 75 बालक शौचालय 43 बालिका शौचालय नहीं है। जीर्ण शीर्ण विद्यालय में सबसे ज्यादा झाबुआ में 618 तथा धार में 550 विद्यालय है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 20 से कम विद्यार्थी वाले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालय में 11889 छात्र 148817 छात्र है तथा 23873 अध्यापक है याने प्रत्येक विद्यालय में औसतन 13 विद्यार्थी तथा दो अध्यापक हैं तथा जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित 3773 शाला में 51230 विद्यार्थी तथा 7490 अध्यापक हैं यानी प्रत्येक विद्यालय में संविदा विद्यार्थी हैं लोकल बॉडी में 8 स्कूल मिलकर 15670 विद्यालय में 20 से कम विद्यार्थी हैं 20 से कम में सबसे ज्यादा सिवनी में 639, रायसेन में 624, रीवा में 558, धार में 496 विद्यालय हैं। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

















