गुजरात के मणी भाई पटेल के निधन होने पर मध्य प्रदेश में 20 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में श्रद्धांजलि अर्पित की

सरदारपुर। श्री उमिया माताजी संस्थान ऊंझा गुजरात के पूर्व प्रमुख मणिभाई पटेल (मम्मी) के देवलोक गमन होने पर मध्य प्रदेश पाटीदार समाज की सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं एवं मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। मणिभाई पटेल पूर्व अध्यक्ष केशव भाई सेठ के साथ 1982 से मध्य प्रदेश में पधार रहे थे।उनके जीवन काल में मध्य प्रदेश के 720 गांव में उन्होने यात्रा की मध्य प्रदेश में दिव्य ज्योति रथ यात्रा निकाल कर उस राशी से उमिया ज्योति उत्कृष्ट निथी न्यास के नाम से पुत्रो के लिए इंदौर मे छात्रावास आपके मार्गदर्शन से बनवाया। मध्य प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तन मन धन से सहयोग किया। मिशन 2030 के तहत उमिया माताजी के 1001 शिखर मंदिर का लक्ष्य आपके कार्यकाल में रखा गया।

जिसको लेकर मध्य प्रदेश मे 26- 12- 2021को संस्थान के प्रमुख रहते हुए महामंत्री स्वर्गीय दिलीप भाई नेताजी एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रवीण भाई पटेल के साथ धार जिले के ग्राम धामंदा, अमोदिया एवं खाचरोदा में तीन जगह शिखर मंदिर का भूमि पूजन किया गया यह यात्रा मध्य प्रदेश में आपकी अंतिम यात्रा रही। निम्न शैक्षणिक संस्थानों में आपकी स्मृती मे श्रद्धांजली कार्यक्रम रखा गया जिसमे उमिया धाम राऊ इंदौर, उमिया उत्कृष्ट ज्योति निधि न्यास इंदौर, उमिया महाविद्यालय महेश्वर, उमिया बाल विद्या आश्रम सोमा खेड़ी, उमिया माताजी शैक्षणिक संस्थान करौंदिया, नोबल इंटरनेशनल स्कूल रतलाम, अंबिका आदर्श महाविद्यालय बदनावर, सरदार पटेल हॉस्पिटल बदनावर, गुरुकुल गायत्री आश्रम अभयपुर, श्री उमिया कन्या महाविद्यालय हाटपिपलिया,पाटीदार समाज संगठन महानगर इन्दोर, पाटीदार समाज सेवा समिति सहारनपुर, श्री राम मंदिर हनुमानगढ़ी उज्जैन, पाटीदार समाज संगठन नीमच, पाटीदार समाज संगठन मंदसौर, पाटीदार समाज संगठन उज्जैन, सरदार सेना मध्य प्रदेश द्वारा श्रद्धांजली दिए गई।

साथ ही सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, पाटीदार समाज संगठन प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कांत पाटीदार, उमिया माता संस्थान उंझा के कारोबारी सभ्य शांतिलाल गामी, पुरुषोत्तम मुकाती राऊ, डॉक्टर भगवान भाई पाटीदार सरदारपुर, मथुरा लाल जी धामनोद, महेंद्र सराफा सेठ इंदौर, राधेश्याम जी सेठ उज्जैन, रामचंद्र जी करौंदिया, नेमीचंद जी खजराना, इंदिरा दीदी शक्ति पंप इंदौर, मनोहर पाटीदार इंदौर, युवराज भाई इंदौर, अंतर सिंह हाटपिपलिया, राजेश नीमच, दिनेश मंदसौर, रामचंद्र महेश्वर, दिलीप भाई खजराना, सभी कारोबारी सभ्य की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित कया गया। साथ ही उमिया सेवक घनश्याम भाई तराना, छगनलाल धामन्दा, शुरेश अभयपुर, भोलाराम हाटपिपलिया आदी की और से श्रद्धांजली दि गई। स्मृती में अम्रत गाजनोद की और से वृक्षारोपण किया गया। उक्त जानकारी श्री उमिया माताजी संस्थान के कारोबारी सभ्य मनोहर कामदार रानीपुरा ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!