जोलान में टंट्या मामा की प्रतिमा खंडित करने का मामला : सरदारपुर में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, काली पट्टी बांधकर प्रशासन को दी चेतावनी, 8 जुलाई को करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

सरदारपुर। ग्राम जोलान में टंट्या मामा की प्रतिमा खंडित करने वालो की पहचान कर उन पर कार्रवाई व नई मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर सरदारपुर में अंबेडकर चौराहे पर आदिवासी समाज संगठन व कांग्रेस का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वो पर कार्रवाई की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि टंट्या मामा का इस देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे हर वर्ग के लिए सम्मानित है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से क्षेत्रीय विधायक सहित आदिवासी समाज के लोग लगातार प्रशासन के यहां कार्रवाई को लेकर दस्तक दे रहे है। लेकिन अब तक कोई अपराधी पकड़ में नही आया हैं। हम प्रशासन को चेतावनी देते है कि 7 जुलाई तक आरोपी पकड़े अन्यथा कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

8 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव –
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि 29 जून को टंट्या मामा की प्रतिमा खंडित करने की घटना के बाद उसी दिन एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर प्रतिमा खंडित करने वालो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई थी। 1 जुलाई को धार में कलेक्टर व एसपी से मिलकर प्रतिमा खंडित करने वालो की पहचान कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन घटना के 5 दिन बाद भी अपराधियों की पहचान नही हो सकी ओर ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई। अगर 7 जुलाई तक अपराधी नही पकड़े जाते है तो सभी सामाजिक संगठन व कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा 8 जुलाई को धार में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लॉक अध्यक्ष भेरूसिंह बड़गौता, जयस जिला अध्यक्ष सुनील डावर, नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, पार्षद संजय जायसवाल, मन्नालाल पुरोहित, भारत सिंह खराड़ी, रणछोड़ मेड़ा, सरपंच मयाराम मेड़ा, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, वीरसन भगत, सरदार डामर, शांतिलाल भाबर, अकरम भूरिया, बालूसिंह बरिया, भारत सिंगार, बलराम मकवाना, राजेश गुंड़िया, केकड़ीया डामोर, महेश वसुनिया, पारस गुड़िया, आर्यन मेड़ा, पवन पाटीदार, मनोज धन्नाजी, गोपाल सोलंकी, सचिन मोलवा, राकेश मोलवा, मुनिया सिंगार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों आदिवासी युवा और सर्वसमाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन राजेन्द्र लोहार ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!