दसई – शराब दुकान हटाने की मांग तेज, रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाने के लिए महिलाओं-पुरुषों ने चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

दसई। रहवासी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध तेज हो गया है। संजय कॉलोनी और लाबरिया फाटा क्षेत्र में रहने वाले महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी दिनेश यादव को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम दसई, तहसील सरदारपुर में संचालित लाहसेंशी शराब दुकान आबादी क्षेत्र के बीच स्थित है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के कारण बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है, वहीं महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शराबी घरों के बाहर बैठ जाते हैं और मना करने पर गाली-गलौज करते हैं।

निवासियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कलेक्टर, आबकारी अधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में हुए नए टेंडर के बाद जानकारी मिली है कि दुकान को वर्तमान स्थान से मात्र 100-150 मीटर दूरी पर ही पुनः स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में भी शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर हटाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद यदि दुकान को नहीं हटाया गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन, रोड जाम और हड़ताल जैसे कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


इस अवसर पर कैलाशचंद्र साम्भाणेज, लक्ष्मीनारायण साम्भाणेज, रामनारायण खाचरोदा, पूज्यराज पानावाले, दशरथ साम्भाणेज, दीपक साम्भाणेज, भगवती पानावाले सहित बड़ी संख्या में पुरुष उपस्थित रहे। वहीं महिलाओं में संतोषबाई पाटीदार, गायत्री पाटीदार, दाखाबाई, किरण, जमुनाबाई, श्यामूबाई, रानूबाई, शारदाबाई, गीताबाई, गंगाबाई, भूरीबाई सहित अन्य महिलाएं भी शामिल रहीं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!